सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 9:53 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 9:53 pm

जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रैमासिक ईवीएम और वीवीपैट भंडार कक्ष का निरीक्षण किया

मंडी, 19 जून । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट के भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध सभी सुविधाओं की जांच कर संतुष्टि व्यक्त की। उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सेवाओं का ब्यौरा प्राप्त किया और सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ओर से संजय शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्ण वीर सिंह कौंडल व निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।