सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 19, 2026 4:16 am

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चंडीगढ़ कार्यालय ने आज आरवीएनएल, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर एक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया।
इस योजना का कुल परिव्यय 99,446 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य 2 वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहित करना है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से श्री हेमांग डिमंगल, श्री अंकुर दलाल और सुश्री अनुष्का और ईपीएफओ के लेखा/प्रवर्तन अधिकारियों
श्री गौरव पाल और श्री सुदेश कुमार ने की। 
नियोक्ता पक्ष की ओर से, मुख्य परियोजना प्रबंधक, आरवीएनएल के अधिकारी और साइट प्रभारी शामिल हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ के ठेकेदार/उप-ठेकेदार अपने कार्यस्थलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, रोजगार क्षमता में सुधार लाने और विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के साथ सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने की पहल के रूप में इस योजना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया।