सबकी खबर , पैनी नज़र

August 6, 2026 10:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 6, 2026 10:38 am

प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला 12 अगस्त, 2025, प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में भेंट की तथा उन्हें संघ की विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कूलों में 1302 कंप्यूटर अध्यापक लगभग 25 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर अध्यापकों को नियमित करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।