सबकी खबर , पैनी नज़र

September 27, 2026 5:46 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 27, 2026 5:46 pm

आपदा राहत कोष में अंशदान

शिमला 14 अगस्त, 2025,
प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) शिमला सुशील ठाकुर ने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच लाख एक हजार रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने और त्वरित जन सेवाएं प्रदान करने के लिए अनेक नवोन्मेषी कदम उठा रही है। डिजिटलाइजेशन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। विभिन्न जन सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
सुशील ठाकुर ने महालेखाकार कार्यालय की विभिन्न पहलों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, डीएजी संदीप डावर, सिविल ऑडिट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार, महासचिव अक्षय चौहान और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।