सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 5:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 5:54 pm

एसजेवीएन ने #एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया

शिमला:24.09.2025, श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में, एसजेवीएन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया।  राष्ट्रव्यापी #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान के तहत यह पौधारोपण अभियान शिमला के सुराला गांव के निकट चमियाना रोड पर आयोजित किया गया।
श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) तथा श्री सिपन कुमार गर्ग, निदेशक (वित्त) ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने दिसंबर 2025 तक 4,500 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके तहत आज ओक, रोडोडेंड्रोन और खुबानी जैसी विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए हैं।
इस अवसर पर, श्री सिपन कुमार गर्ग ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे राष्ट्र के ग्रीन कवर के विस्तार में निरंतर प्रयास सुनिश्चित करने हेतु ऐसे प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लें।
पौधारोपण अभियान में एसजेवीएन, कारपोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया #एक_पेड़_मां_के_नाम अभियान, पारिस्थितिकीय अपेक्षाओं को संबोधित करता है और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता को बढ़ावा देता है।