Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान चलाएगी भाजपा : संजीव

शिमला, भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 112 एवं 113 द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें उसके उपरांत एक घंटा स्वच्छता कार्यक्रम का अभियान चला और अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश को अंग्रेजों की सोच से जोड़ने का काम किया, वहीं दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद के माध्यम से जोड़ने का उच्चतम काम किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दीनदयाल उपाध्याय जी की सोच पर चलते हुए विभिन्न अभियानों को व्यापक रूप से पूरे देश में चला रहे हैं इसमें आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी जैसे कार्यक्रम चर्चित है। उन्होंने कहा कि आज 25 सितंबर हम सबके प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल जी की जयंती है। आज के इस शुभ अवसर से एक बहुत बड़ा अभियान हम प्रारंभ करने वाले है, यह अभियान 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती तक चलेगा। प्रधानमंत्री जी के आह्वान परआत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान भाजपा बहुत व्यापक स्तर पर प्रारंभ करने जा रही है और सभी देशवासियों को इससे जोड़ने जा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने बनाएंगे और उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से ही जाता है और उसके मूल में स्वदेशी है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों से यह प्रार्थना की है कि जो भी खरीदे वह देश में ही बना होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से आह्वान किया कि हमें वह चीजें खरीदनी होगी जो भारत में बनी है, जिनमें हमारे देश के बेटे बेटियों का पसीना हो। इस बारे हर दुकान पर बोर्ड होना चाहिए, गर्व से कहो यह स्वदेशी है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव तिलक राज, मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, सह कार्यालय सचिव किरण बाबा, प्रेम ठाकुर, मीडिया सह संयोजक प्यार सिंह कंवर, बूथ अध्यक्ष राजेश घई, पवन ठाकुर और दिनेश शर्मा उपस्थित रहें

Have something to say? Post your comment