सबकी खबर , पैनी नज़र

October 9, 2026 4:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 9, 2026 4:32 am

kamalnath target cm shivraj singh chauhan challenge him for race ngmp | कमलनाथ ने सीएम शिवराज को दी चुनौती, बोले- आइए रेस कर लेते हैं

वासु चौरे/भोपालः आज गांधी जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संबोधित किया. इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों पर सीएम शिवराज को रेस करने की चुनौती दे डाली. कमलनाथ ने आगामी उपचुनाव पर भी बात की और कहा कि यह उपचुनाव देश की संस्कृति को बचाने का चुनाव है.

क्या बोले कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं. शिवराज जी कह रहे थे कि “कमलनाथ बीमार हैं, बुजुर्ग हो गए हैं. कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी मैं आप को चुनौती देता हूं, आ जाइए रेस कर लेते हैं.” पूर्व सीएम ने कहा कि मैं अपना पोस्ट कोविड चेकअप कराने गया था क्योंकि मुझे निमोनिया हुआ था, वह तो किसी को भी हो सकता है. मैंने अपना चेकअप कराया, सब ठीक निकला.

कमलनाथ ने कहा कि दिल्ली में भी मेरे पास कई जिम्मेदारियां हैं. ऐसा नहीं है कि मैं दिल्ली में कोई आराम कर रहा था. उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि हमें जीतने वाले उम्मीदवार चाहिए. हमने सर्वे कराए हैं, सभी से विचार विमर्श किया है, जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा.

‘हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश नंबर वन’
कमलनाथ ने कहा कि आज सवाल उपचुनाव का नहीं है, जो चुनाव सामने हैं, वो देश की संस्कृति को, प्रदेश को बचाने के लिए है. आज हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश नंबर वन है. अभी एनसीआरबी की रिपोर्ट आई, आदिवासियों पर अत्याचार में एमपी नंबर वन, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन है. आज हमारा किसान कहां खड़ा है? हमें प्रदेश को कैसे बचाना है, देश की संस्कृति को कैसे बचाना है, ये देखना होगा. 

युवाओं के मुद्दे पर बोलते हुए कमलनाथ ने कहा कि जो नौजवान देश का, प्रदेश का निर्माण करेंगे, आज उन्हीं का भविष्य सुरक्षित नहीं है. हमारी सरकार में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देते थे, वहीं आज हजारों के बिल आ रहे हैं. कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 15 साल में हजारों घोषणाएं की. आज भी जनता को गुमराह करने में लगे हैं. 

Source link