सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 2:16 am

Deshraj Meena photo with REET exam mastermind viral On Facebook | REET परीक्षा के मास्टरमाइंड के साथ देशराज मीणा की फोटो वायरल, फेसबुक पोस्ट में लिखा-सांच को आंच नहीं

Jaipur: रीट परीक्षा (REEt Exam) कथित नकल मामले के मास्टरमाइंड बत्तीलाल के साथ फोटो वायरल (Viral Photos) होने पर पीसीसी (PCC) सचिव देशराज मीणा (Deshraj Meena) ने फेसबुक (facebook) पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है. देशराज मीणा ने लिखा है कि सांच को आंच नहीं. 

साथियों जैसा कि आप सभी को विदित है पिछले कुछ समय के राजनीतिक प्रपंचो और आरोपों में बेवजह मेरा नाम उपयोग किया जा रहा है और इन सभी आरोपों को मैं सिरे से खारिज करता हूँ और धैर्यपूर्वक इन आलोचनाओं को झेलने का प्रयास कर रहा हूं. मुझे जानने वाले सभी लोग मेरे व्यक्तित्व के बारे में जानते है कि मैंने ना आज तक किसी का गलत किया न ही किसी को गलत मार्ग पर चलने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः कुंजी लाल मीणा ने CM की तारीफ में पढ़े कसीदे, Gehlot बोले- नेतागिरी वाला भाषण देकर गया

वहीं, उन्होंने लिखा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो अपने जीवन में सदैव ही भिन्न-भिन्न लोगों से मिलता रहता है. सर्वप्रथम जब मैं 2002 में जयपुर आया तब से आज तक छात्र राजनीति से ही मेरा जीवन खुली किताब की तरह रहा है. यहां अलग-अलग विचारधाराओं के हजारों साथियों से मिलना हुआ और लगभग उन सभी से आज भी मेरे भाई जैसे ही संबंध है. मैंने सभी का मान-सम्मान किया और कभी भी अपने किसी साथी और भाई को अनैतिक मार्ग पर चलने की सलाह नहीं दी.

आजतक सभी को सदमार्ग और मेहनत के रास्ते पर चलने को प्रेरित किया है. मुझे जानने वाले सभी इसके गवाह है. जयपुर में रहते हुए इन 19 वर्षों में मैंने प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो मेरा मित्र है या कोई अन्य, मेरे से भिन्न विचारधारा रखता हो, उन सभी व्यक्तियों की जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करने की कोशिश की. दिन हो या रात सभी के लिए सदैव तत्पर रहा हूँ. कभी-कभी हमारे ही बीच के साथी कोई गलती कर देते है या भूलवश उनसे ऐसा गैरकानूनी कार्य हो जाता है, जिसका असर उनके परिवार, समाज और नजदीकी लोगों पर पड़ता है. 

ऐसे सभी लोगों को मैंने हमेशा सदमार्ग पर चलते हुए अपनी गलती स्वीकार करने को भी मैंने प्रेरित किया है. मैं आज भी सभी साथियों से अपील करता हूं कि किसी भी परिस्थिति में सिर्फ सदमार्ग पर चले और अपनों के मान-सम्मान का ख्याल रखे, क्योंकि सबसे ज्यादा बदनामी आपके परिवार और नजदीकियों की होती है. 

साथ हीं, उन्होंने लिखा कि मेरे पर लग रहे आरोपों के लिए मैं इतना कहूंगा कि मेरे सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला प्रभारी बनने के पश्चात बत्तीलाल मीना भी उन सभी साथियों की तरह मुझसे मिलने आता रहा है, जैसे सवाई माधोपुर जिले के अन्य युवा और सम्मानित नागरिकगण आते रहे है. मैं बत्तीलाल मीना (Battilal Meena) से अपील करता हूँ कि अपनी इस गलती को स्वीकार कर सबके सामने आकर सच बताएं कि इस कार्य में कौन लोग संलिप्त है, जिन्होंने उससे यह कार्य करवाया है, जिससे उनके परिजनों और साथियों को भी असलियत का पता चल सके. 

यह भी पढ़ेंः Bhilwara में ट्रांसपोर्टर्स की परेशानी बने कथित पत्रकार, ब्लैकमेल कर मांगते हैं रुपये

छात्र जीवन से ही आप सभी भाइयों का प्यार, आशीर्वाद और स्नेह मुझे सदैव नैतिक मार्ग पर चलने को प्रेरित करता रहा है. मैं सभी आलोचनाओं, आरोपों, शंकाओ, मिथ्याप्रपंचो को झेलते हुए आप सभी छोटे बड़े भाइयों से यूं ही मिलता रहूंगा और आप सभी से पुनः अपील करता हूं कि कोई कितना ही विचलित करे आप सदैव नैतिक सदमार्ग पर चले.

Source link