अतुल अग्रवाल/सागर: सागर जिले के वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत चरगुवां बीट के करौंदिया टोला की वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज आदिवासियों की घास-फूंस की झुग्गी-झोपड़ियां जलाने पर लोगों पर गुस्सा है. घटना को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, भीम आर्मी एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किला मैदान में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया. जहां आदिवासियों की झुग्गी-झोपड़ियां जलाए जाने की घटना को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई. वन विभाग के कर्मचारियों की आलोचना की गई. इसके बाद शाम को रैली निकाली गई जो किला मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील प्रांगण पहुंची.
यहां रैली के दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे. जहां राष्ट्रपति के नाम एसडीएम जितेंद्र पटेल को ज्ञापन दिया गया. आदिवासी संगठनों ने मांग की कि चरगुवां के आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लोग कई वर्षों से वन भूमि पर कब्जा करके खेती कर रहे हैं. झोपड़ी बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. बीते 24 सितंबर को वन विभाग द्वारा उनकी गृहस्थी का सामान जलाकर और मारपीट करके उन पर अन्याय किया गया. उन्होंने मांग की कि यहां के भूमिहीन अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग और आदिवासियों भूमि के पट्टे प्रदान किए जाएं.
जोबट में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
साथ ही मांग की कि झोपड़ी जलाने के मामले में वन विभाग के शामिल अधिकारी कर्मचारियों पर एससी-एसटी एक्ट एवं आईपीसी की धारा 166 के अंतर्गत एफआई आर की कार्रवाई की जाए. पीड़ित परिवारों के लिए 10-10 लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए एवं पीड़ित परिवारों के लिए आवास या कुटीर के लिए दो लाख रूप आवास बनाने के लिए दिए जाएं.
प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि 3 माह पूर्व आदिवासी जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंदन सिंह आदिवासी की हत्या हुई थी, इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध थी. इस मामले में भी उच्च स्तरीय जांच की. इस मामले में एसडीएम जितेंद्र पटेल ने सभी आदिवासियों को उनकी मांगों के संदर्भ में जानकारी दी कि आदिवासी पट्टों के लिए सभी आदिवासी ऑनलाइन आवेदन करें. वनाधिकार पट्टे जरूर दिए जाएंगे, आगजनी की घटना के मामले में जो धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं उसकी जांच जिले के एक पुलिस अधिकारी कर रहे हैं.
कुख्यात तस्कर से दोस्ती पुलिसकर्मी को पड़ी भारी, बंदूक से काटा था बर्थडे केक, सस्पेंड
इस प्रदर्शन में देवरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित विभिन्न संगठनों पिछड़ा वर्ग का स्थानीय संगठन, ओबीसी महासभा के पदाधिकारीगण, भीम आर्मी संगठन, जयस संगठन, बुंदेलखंड युवा आदिवासी संगठन, गौड़ सभा महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, अहिरवार महासभा, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला और पुरुष शामिल थे.
WATCH LIVE TV








