सबकी खबर , पैनी नज़र

July 17, 2026 8:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 17, 2026 8:33 pm

हाइड्रोट्रोजन ट्रेन को झंडी दिखा रवाना कर पांडू पिंडारा की भूमि जींद से मोदी ने की नए अध्याय की शुरुआत

हाइड्रोजन ट्रेन  मेक इन  इंडिया, स्वदेशी ईंधन विकसित भारत का एक मजबूत पड़ाव
ये मोदी है पहले सोचता है फिर उसे जमीन पर उतारता है

चंडीगढ़:पवन चोपड़ा, भारत माता की जय, भारत माता की जय। आप सभी को राम-राम मन गदगद हो गया यहां आकर। ये कोई साधारण धरती नहीं सै,, यो धरती इतिहास वीरता और गौरव की धरती सै। कुछ इस तरह ठेठ हरियाणवी लहजे में मोदी ने प्रदेशवासियों संबोधित किया।
इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री  नायब सैनी का जिक्र करते हुए उन्हें लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री कह संबोधित किया।  जैसे ही पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया  पंडाल से आवाज़ आना शुरू हुई मोदी मोदी तभी कुछ मोदी समर्थक हाथों में उनकी पेंटिंग्स और तस्वीर लहराने लगे। तभी मोदी ने कहा कि एसपीजी कमांडो यह सब इसे ले लें आप बढ़िया चित्र लेकर आए इसके अलावा एक छोटी बच्ची भी चित्र लेकर आई थी उनसे भी उन्होंने उसे चित्र को सहेजने का काम किया। आप सभी इतनी सुंदर चित्र लेकर आए आपका धन्यवाद और आभार।
*जींद मेरी यादों के झरोखे जैसा*
प्रधानमंत्री  मोदी ने हरियाणा के प्रभारी होने के समय याद ताजा करते हुए कहा की है। जींद आना मेरे लिए यादों का झरोखे जैसा है यहां कहीं चेहरे बैठे हैं मुझे आज भी याद हैं। शायद आप में से बहुत से याद कर  रहे होंगे कि मोदी जब यहां स्कूटर पर आया करता था ।  उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी होने के नाते प्रदेश के अलग-अलग कोनों में भ्रमण करते थे इस दौरान में स्कूटर पर जाया करते थे ।जिसमें उनके पुराने साथी वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ भी स्कूटर उनके साथ चालक की भूमिका में होते थे।
*हरियाणवी पहचान के साथ-साथ  दिया राजनीतिक संदेश*
पीएम मोदी ने। कहा कि मुर्रा नस्ल की भैंस  के दूध दही और घी की पहचान भी जींद से जुड़ी है। इतने वर्षों में जींद का घी और घेवर नहीं बदला लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि अब एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है ।जिसके चलते अब हरियाणा में विकास की राह पर चल पड़ा है और डबल इंजन सरकार के मिशन को नई ऊर्जा और गति प्रदान कर रहा है। बता दें कि जींद जिला कभी कांग्रेस और चौटाला का गढ़ रहा है लेकिन अब वहां भाजपा जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर काबिज है। ऐसे में पीएम द्वारा कहे गए तेवर शब्दों का राजनीतिक जानकार यही मतलब निकल रहे हैं कि जींद अब भाजपा के साथ मिलकर कदमताल कर रहा है।

**स्वच्छता अभियान को लेकर प्रदेश और जींद की सरहाना*
उन्होंने कहा कि जींद और हरियाणा के लोगों से कहूंगा  स्वच्छता की पहल को  जिस तरह से अपनाया और नई ऊर्जा से जुटे हैं मैं सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहा हूं । आपके सफाई अभियान की चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप बार-बार आए हमारा जींद ऐसे ही स्वच्छ रहे। मैं उसे महानुभाव का भी धन्यवाद करता हूं। और आपसे कुछ मांगना चाहता हूं मेरा आना जरूरी है यह आप तय करें कि हम स्वच्छता हमारा स्वभाव, संस्कार बन जाना चाहिए अपनी जिंदगी में इसे शामिल करें। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायक सैनी द्वारा पंचकूला से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी ।
*हाइड्रोजन ट्रेन में मेक इन  इंडिया और स्वदेशी ईंधन का बड़ा प्रतीक*
उन्होंने कहा कि अभी पूरे विश्व भर में तीन या चार ही देश हैं जहां पर हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई है । लेकिन वह बहुत ही शुरुआती दौर में है जिसमें महज 2 या 3 कोच हैं लेकिन हमारी ट्रेन विश्व भर में सबसे मजबूत है जिसमें 3200 हॉर्स पावर की ताकत और सबसे लंबी है जिसमें तीन या चार नहीं बल्कि पहली बार में ही 10 कोच जोड़  दुनिया भर मैं अपना झंडा गाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि 19वीं सदी कोयले से ट्रेन चलती थी फिर 20वीं सदी में डीजल और बिजली से ट्रेन चलने लगी अब 21वीं साड़ी की हाइड्रोजन ट्रेन चली है ।
*ये मोदी का भारत है 300 वर्ष लगते  रेलवे विद्युतीकरण होने में*
उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में भारतीय रेल में बड़े बदलाव हुए हैं। सोचो कि 2014 से पहले अगर आज की स्थिति होती कि जिस प्रकार से पश्चिम एशिया गल्फ कंट्रीज में युद्ध चल रहा है।
तो आज क्या स्थिति हो जाती है पूरे का पूरा रेलवे ठप हो जाता क्योंकि उस समय देश का ज्यादातर हिस्सा डीजल पर निर्भर था अगर डीजल आना बंद हो जाता तो देश कितने बड़े संकट में आ जाता है। लेकिन मोदी पहले सोचता है फिर समस्या का समाधान तलाश करने के रास्ते जमीन पर उतरता है। जिस प्रकार से बिजली 1920 में शुरू हुई थी और 2014 तक 90 साल में 30% सिर्फ एक तिहाई है रेलवे का विद्युतीकरण हो पाया था। लेकिन उनकी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 99% रेलवे नेटवर्क को बिजली से जोड़ दिया है जबकि हरियाणवी रेल नेटवर्क  पूरा 100% विद्युतीकरण हो चुका है।
*हरियाणवी युवाओं से किया और अधिक मेडल लाने का आह्वान*
उन्होंने कहा कि हरियाणा का प्रदेश की डबल इंजन नायब सरकार हरियाणवी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधा दे रही है और यहां पर राष्ट्रीय खेल नीति भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के दौरान वहां  खेलों को लेकर व्यापक चर्चा की है जिसमें खेल उद्योग और खिलाड़ियों को उनके साथ मिलकर प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेष योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 2036 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम में होगी और ओलंपिक मेजबानी के लिए भी कोशिश जारी है ऐसे में मैं खिलाड़ियों से हरियाणा के आह्वान  करना चाहूंगा कि  अधिक से अधिक मेडल लेकर आए ।
इससे पहले भी ओलंपिक सहित अन्य खेलों में मेडल जीतने की संख्या में हरियाणा का स्थान सबसे अव्वल रहता है।
*गुरु -शिष्य की बिना खर्ची बिना पर्ची मॉडल की खूब की सराहना*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नायब सिंह के नेतृत्व में यहां सरकार प्रदेश के किसान और भाई बहनों के भलाई के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। जिसमें सबसे सबसे कठिन कार्य है बिना खर्च बिना पर्चे थे युवाओं को रोजगार देना जो की कोई आसान काम नहीं था। जिसकी शुरुआत मनोहर लाल के कार्यकाल से हुई थी और नायब सैनी भी उसे बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं ।

उन्होंने अपने भाषण के अंत में जींद के राजनीतिक राष्ट्र के रूप में महाराजा रणजीत सिंह के गौरव और आस्था के प्रतीक रूप में पांडवों का जिक्र करते हुए यहां की पवित्र स्थल पांडू पिंडारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सरकार आस्था और विरासत को सहेजने का काम कर रही है।
इसी प्रकार से सिख संग्रहालय के माध्यम से सिखों सभी गुरुओं के संदेश को अगले पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।
*विकसित भारत के  नक्शे में सबसे ऊपर हरियाणा का चित्र होगा*
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के पौने 3 करोड़ जनता की ओर से स्वागत और अभिनंदन करते हुए विश्वास दिलाया कि आपने जो विकसित भारत का सपना देखा है। भागीदारी देशभर में सबसे ऊपर होगी।