शिमला: आज जिला शिमला किसान कांग्रेस की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष कुमारी ममता ठाकुर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शर्मा जी एवं DCC अध्यक्ष श्री H.K. हिमराल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित जिला किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना रहा।
बैठक में सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं योजनाओं को ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक पहुँचाने तथा जिला शिमला के किसानों एवं बागवानों की समस्याओं को मजबूती और मुखरता के साथ सरकार के समक्ष रखने पर विशेष जोर दिया गया।
कुमारी ममता ठाकुर जी ने किसानों के प्रति पार्टी की सोच एवं प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
DCC अध्यक्ष श्री H.K. हिमराल जी ने पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि शर्मा जी ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में “मिशन रिपीट” के लक्ष्य के लिए संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर निरंतर जनसंवाद पर भी विशेष जोर दिया गया।







