सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:15 pm

विज्ञान संकाय में हुआ अभाविप का नव कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम – अ•भा•वि•प•

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विज्ञान संकाय इकाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

नई ऊर्जा एवं जोश के साथ आगे बढ़ेगा विद्यार्थी परिषद – आदित्य अत्री

शिमला:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय इकाई द्वारा 29 सितंबर को वर्ष 2025- 26 की इकाई को भंग करके वर्ष 2026 – 27 के सत्र के लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें इकाई अध्यक्ष आदित्य अत्री जी को बनाया गया एवं इकाई सचिव अखिल ठाकुर जी को बनाया गया है। इस नव कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर एवं चुनाव अधिकारी अभाविप हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई विद्यार्थी विस्तारक राकेश नाथ जी रहे। वर्ष 2025- 26 के इकाई मंत्री अंकित चंदेल जी ने अपना मंत्री प्रतिवेदन रखते हुए पूरे वर्ष में हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा रखा और इकाई भंग करते हुए इकाई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
इकाई अध्यक्ष आदित्य अत्री जी ने कहा कि पिछले वर्ष विद्यार्थी परिषद द्वारा में कई मांगे उठाई गई और अनेकों उतार-चढ़ाव भी देखे गए कठिन से कठिन परिस्थितियों को पार करने के बाद भी आज परिसर का छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और ऐसे ही आने वाले समय में भी विश्वास दिलाते हैं कि हम छात्र हितों के लिए काम करके प्रत्येक छात्र का विश्वास बनाए रखने का काम करेंगे एवं प्रथम पंक्ति से लेकर अंतिम पंक्ति तक के कार्यकर्ता को अपने साथ आगे तक लेकर जाएंगे।
इकाई मंत्री अखिल ठाकुर जी ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिस तरह से आज तक छात्र हित समाज हित और राष्ट्रहित में काम करता आया है वैसे ही आगे भी करता रहेगा और अपने ध्येय पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। विद्यार्थी परिषद हमेशा हमेशा से ही परिसर के प्रत्येक छात्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है और आने वाले समय में भी छात्रों की प्रत्येक समस्या को हल करने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
इकाई उपाध्यक्ष के तौर पर चिराग जी , सूरज जी , कृशिका जी को दायित्व दिए गए हैं। वैसे ही सह सचिव के तौर पर तुषार जी, अंकुश जी, भूमिका जी को दायित्व दिए गए हैं। वैसे ही अन्य जिम्मेवारियों को मिलाकर पुरी 50 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इकाई मंत्री अखिल ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन एवं छात्र हितों में आवाज उठाने का काम और आंदोलन परिसर के अंदर करती रहेगी जिसके लिए परिसर में पढ़ रहे आम छात्र का सहयोग बहुत जरूरी है जिसकी आशा हम विज्ञान संकाय के छात्रों से करते हैं