सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 10:20 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 10:20 pm

एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया

शिमला: 30.09.2026,एसजेवीएन द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान –2026 के अंतर्गत आज अपने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) द्वारा श्री राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), श्री पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन तथा वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर सफाई मित्रों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा टीम द्वारा रक्त जांच एवं रक्तचाप की जांच की गई तथा एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उनके स्वास्थ्य एवं बेहतरी को सुनिश्चित करना था।इस पहल के रूप में स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफाई मित्रों के बहुमूल्य योगदान के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाउसकीपिंग, साफ-सफाई एवं सहयोगी सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। यह पहल एसजेवीएन द्वारा अपने सफाई मित्रों की सुरक्षा, गरिमा, स्वास्थ्य एवं बेहतरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करती है।