सबकी खबर , पैनी नज़र

October 8, 2026 8:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 8, 2026 8:47 pm

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन: काले रिबन बांधकर जताया कड़ा रोष।

शिमला: 8 अक्टूबर 2026, लोकतंत्र की रक्षा और विपक्ष की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी द्वारा एक विशाल और शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने हाथों पर काले रिबन बांधकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर अलोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष की आवाज को कुचलने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता खतरे में है।
विपक्ष के नेताओं के साथ बदसलूकी पर आक्रोश: कांग्रेस ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लेने (डिटेन करने) और उनके साथ की गई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से तानाशाही और अलोकतांत्रिक है।
चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल: प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गहरी चिंता व्यक्त की। कांग्रेस का आरोप है कि इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग की साख और निष्पक्षता पर इतने गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठी है।
बल प्रयोग को बताया शर्मनाक: नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार की चुप्पी संदेहास्पद है, वहीं दूसरी तरफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे शांतिपूर्ण विपक्षी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और प्रशासन के जरिए बल प्रयोग करवाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि सरकार चाहे जितना भी बल प्रयोग कर ले, विपक्ष जनता की आवाज को दबने नहीं देगा और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नंदा , सोनिया, कृष्णा, रीना पुंडीर ,बबली , जिला कमेटी शिमला शहरी के दीपक सुंद्रियाल , रवि राणा ,वीनेश ठाकुर, कुश पाल सिंह, जय प्रकाश, उमा वर्मा ,महासचिव मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, सुमित गौतम,सचिव गुरविंदर सिंह, पुनीत, गौरव ,
संदीप ठाकुर , महिन्द्रजीत बबलू ,पंकज, रंजीत कर्नल, कुमार मौजूद रहे।