सोलन नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नकली दवाइयों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान एंटीबायोटिक और प्रेगाबालिन दवाइयों की बड़ी खेप जब्त की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्रग कंट्रोल विभाग ने औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर यह कार्रवाई की।मामले में आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा को लेकर अहम मानी जा रही है।
Views: 2









