सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 6:47 pm

People frightened smoke in turret of Jaisalmer Sonar fort last night| Jaisalmer: सोनार किले में आग लगने से लोग भयभीत, इलाके में मचा हड़कंप

Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer News) के सोनार दुर्ग के एक बुर्ज में कल देर रात अचानक धुएं के साथ आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग वहां जमा होने लगे. फायर ब्रिगेड की पतली गलियों में एंट्री नहीं हो पाने के कारण लोगों में दहशत है. अगर कोई बड़ी आग लग जाए तो उसको कैसे रोक पाएंगे.  इसी उलझन और भय में उन्होंने नगरपरिषद से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी की मांग की है. 

यह भी पढ़ेंः Sirohi: बाइक पर टूट कर गिरी 11 केवी लाइन, करंट लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत

जैसलमेर के सोनार (Sonar fort) दुर्ग में कल देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. दुर्ग के बुर्ज से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. यह देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. काफी मशक्कतों के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया.

बिखरे कचरे के ढेर में लगी आग 
जानकारी के मुताबिक, सोनार दुर्ग के एक बुर्ज से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि बुर्ज में बिखरे कचरे के ढेर में आग लगी और आग की लपटें तेजी से ऊपर की ओर उठने लगी. आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे.

लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका
हालांकि आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई लेकिन दुर्ग की छोटी और संकरी गलियों की वजह से दमकल की गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पाई. वहीं , दमकल विभाग के पास आग बुझाने के लिए छोटा वाहन नहीं है, जो दुर्ग की संकरी गलियों से गुजर सके. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका.

यह भी पढ़ेंः 11 महीनों से पाकिस्तान की जेल में बंद गेमराराम के परिवार पर जुल्म, घर जलाने की धमकियां

दीपावली से पहले फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ियां आ जाएगी
वहीं, गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हालांकि एक बार फिर से दुर्ग की गलियों में फायर ब्रिगेड की जरूरत महसूस हुई. प्रशासन के पास दमकल की छोटी गाड़ियां होती तो आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता था. नगर परिषद सभापति हरीवल्लभ कल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने पहले से ही फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी और एयरलिफ्ट आदि के लिए ऑर्डर कर दिया है. बहुत जल्द ही जैसलमेर में दीपावली से पहले यह गाड़ी आ जाएंगी ताकि संकरी गलियों में और फिर सोनार किले में आग लगने पर इनका उपयोग कर सके और आग पर काबू पाया जा सकें. 

Reporter- Shankar Dan 

Source link