सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 3, 2026 6:34 pm

232 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग प्रत्योरोपित

मंडी 20 दिसम्बर । जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भगवान माहवीर दिव्यांग सहायता समिति जयपुर फुट के सहयोग से व्यास सदन मण्डी में 15 दिसम्बर से आयोजित किये जा रहे कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण षिविर में अब तक विभिन्न जिलों के 232 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपित किये जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार को 45 दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया, जिसमें से 29 को कृत्रिम टांग, 14 को कृत्रिम बाजू तथा 2 दिव्यागंजन को क्लीपर मौके पर ही माप लेकर प्रत्यारोपित किये गये। उन्होंने बताया कि दिव्यागंजन समाज का अभिन्न अंग है तथा आम जनता को इस वर्ग के लोगो की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए स्वंयं आगे आने का आहवान  किया।
उन्होने कहा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समाज के  निम्न वर्गो, दिव्यांगजनों, अल्पसंख्यकों तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु वचनबद्व है। अब तक कुल्लु, लाहौल स्पिती, कागंडा, सोलन, षिमला, किन्नौर, बिलासपुर एवं मण्डी जिलों के 232 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अगं प्रत्यारोपित किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 13 दिव्यागों को क्लीपर तथा 13 को वैसाखींया भी प्रदान की गई है।