सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 21, 2026 12:36 am

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड में प्रदेश कार्यकारी संयोजक की नियुक्ति

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक लालजी देसाई के आदेशानुसार सचिन भरवाल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदेश कार्यकारी संयोजक नियुक्त किया गया है। जोकि मंडी संसदीय क्षेत्र की जोगिंद्रनगर विधानसभा से संबंध रखते हैं व पूर्व में भी सेवादल के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार व प्रदेश संयोजक यंग ब्रिगेड सुदर्शन सिंह बबलू और जिला शिमला ग्रामीण यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष चमन ठाकुर की संस्तुति पर जिला शिमला यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी, यंग ब्रिगेड ब्लॉक शिमला ग्रामीण व यंग ब्रिगेड ब्लॉक कसुमप्टी की कार्यकारिणी भी बनाई गई है। जिसमे गौरव शर्मा को ब्लॉक कसुमप्टी यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया गया है। अलावा महासचिव, सचिव व सह सचिवों की नियुक्तियां की गई है।यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।