सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 11:38 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 11:38 pm

मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के तहत 31 मार्च, 2022 तक बनाए जा रहे स्वास्थ्य कार्डः डाॅ. उप्पल

मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्ड 31 मार्च 2022 तक बनाए बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थी अपना स्वास्थ्य कार्ड समीप के लोकमित्र केन्द्र या सामान्य सेवा केन्द्र में बनवा सकते हैं। लाभार्थी विभाग की  वैबसाईट www.hpsbys.in  पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।
डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि बीपीएल, पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले, मनरेगा कार्यकर्ता, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, अनुबन्ध कर्मचारी, अंशकालिक कार्यकर्ता एवं आउटसोर्स कर्मचारियों से स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए 365 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त श्रेणी को छोड़कर या जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, से 1000 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अन्तर्गत यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी 31 मार्च 2022 तक वैबसाईट  https://healthid.ndhm.gov.in  पर विजिट कर हेल्थ आईडी बना सकते हैं।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार से मोबाइल नम्बर 82196-57720 पर सम्पर्क किया जा सकता है।