सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 24, 2026 9:24 am

निःशुल्क बहुचिकित्सा शिविर 24 जनवरी को गढ़खल में

आयुष विभाग द्वारा 24 जनवरी, 2022 को धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गढ़खल के पंचायत भवन में निःशुल्क बहुचिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. देशराज वर्मा ने आज यहां दी।
देशराज वर्मा ने कहा कि यह निःशुल्क बहुचिकित्सा शिविर ग्राम पंचायत गढ़खल के पंचायत भवन में प्रातः 10.00 बजे से आरम्भ होगा।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत इस निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की स्वास्थ्य जांच एवं प्रयोगशाला परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे एवं दवाइयां वितरित की जाएंगी।