सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 4:04 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 4:04 pm

शिमला मे घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक युवक पर हमला कर दिया।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 24 नवंबर, 2022 राजधानी शिमला (Shimla) में तेंदुए ने युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। एक बार फिर तेंदुए की दहशत राजधानी में बढ़ गई है। यह मामला जाखू के फाइव बैंच के समीप हुआ। फाइव बेंच में रहने वाला 23 वर्षीय विजय काम से बुधवार देर रात्रि अपने घर को लौट रहा था। जब वह जाखू क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर अपने घर की ओर लौट रहा था तो उस समय जाखू के समीप प्राथमिक पाठशाला से कुछ दूरी पर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक युवक पर हमला (Leopard Attack) कर दिया। तेंदुए से जिंदगी की जदोजहद करने के बाद वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया। लेकिन तेंदुएं के हमले से हाथ पूरी तरह लहूलुहान हो गया है। विजय को आईजीएमसी (IGMC) में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।