सबकी खबर , पैनी नज़र

बलवीर वर्मा उर्फ बिटू 1.25 अरब की संपत्ति के मालिक सबसे रईस, टॉप-5 रईस उम्मीदवारों की लिस्ट में 4 कांग्रेस नेता

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 अक्तूबर, 2022: हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे हिमाचल विधानसभा चुनाव के करोड़पति और अरबपति उम्मीदवार खूब चर्चा में हैं। नॉमिनेशन भरने वाले 785 दावेदारों में चौपाल से मौजूदा BJP विधायक, बागवान एवं बिल्डर बलवीर वर्मा उर्फ बिटू 1.25 अरब की संपत्ति के साथ सबसे रईस हैं। टॉप-5 रईस उम्मीदवारों की लिस्ट में 4 कांग्रेस नेता हैं। इनमें 3 नेता पुत्र हैं। दूसरे पायदान पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह बाली और तीसरे पायदान पर छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह है। अमीर उम्मीदवारों में चौथे नंबर पर चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा और 5वें स्थान पर पालमपुर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल हैं।बलवीर वर्मा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। बलवीर वर्मा की 125 करोड़ की संपत्ति में से इनके पास 4.31 करोड़ (43020083) की चल संपत्ति और 121.40 करोड़ (12140,00000) अचल संपत्ति है। इसमें 18 करोड़ पैतृक संपत्ति है। शेष संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है।बलवीर वर्मा कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके पास एक मर्सिडीज बेंज, एक बीएमडब्ल्यू, एक रेंज रोवर, एक जीप है। रघुवीर बाली 1.04 अरब के मालिकरघुवीर सिंह बाली के पास 13.07 करोड़ (130696393) की चल संपत्ति अपने नाम, पत्नी के पास 1.58 करोड़ (15721767) और 26.09 लाख (2608882) लाख की चल संपत्ति बच्चे के पास है। चल और अचल संपत्ति को मिलाकर बाली के पास 1.04 अरब (1034245068 ) की संपत्ति है। इनके पास भी होंडा स्पलैंडर, मर्सिडीज को मिलाकर कुल 6 गाड़ियां हैं। 1.02 अरब के मालिक युवा विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण से MLA विक्रमादित्य के पास 6.97 करोड़ (69735691) की चल संपत्ति अपने नाम, 4.08 करोड़ (40833765) पारिवारिक संपत्ति चल संपत्ति और 90.34 करोड़ (903391586) की अचल संपत्ति इनके नाम है। कुल मिलाकर इनके पास 1.02 अरब (1013961042) की चल-अचल संपत्ति है। विक्रमादित्य सिंह के पास 28 लाख की फॉर्च्यूनर कार, 30 लाख की फोर्ड एंडेवर और 5.20 लाख की नेक्सा कार है। 31.25 करोड़ की संपत्ति के मालिक किमटा चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा के पास इनके पास 10.72 लाख की होंडा सिटी, 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 80 लाख मर्सिडीज, 25 लाख की जेसीबी, 30 लाख की इनोवा कार है। इनके पास 25 लाख का सोना अपने नाम और पत्नी के पास 65 लाख के जेवर हैं। 30.26 करोड़ के मालिक हैं आशीष बुटेल पालमुपर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल के पास 69,19,157 रुपए, पत्नी के पास 16,61,525 रुपए और बच्चे के पास 10,24,751 की चल संपत्ति है। इसी तरह 62,69,184 की अचल संपत्ति बुटेल के अपने नाम, 1,62,06,105 की अचल संपत्ति पत्नी के नाम और 27,04,41,759 की पैतृक संपत्ति है। कुल मिलाकर इनके पास 30,25,22,481 रुपए की संपत्ति है। बुटेल के पास थार, फॉर्च्यूनर, इनोवा और 2 स्कूटी हैं। यह संपत्ति इनके द्वारा नॉमिनेशन के साथ दिए गए एफिडेविड के अनुसार है। महंगी लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन 14वीं विधानसभा के लिए दावेदारी जताने वाले यह करोड़पति उम्मीदवार महंगी व लग्जरी गाड़ियों के भी खूब शौकीन हैं। यह जानकारी इन उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल करते वक्त दिए गए एफिडेविड में खुद दी है। ज्यादातर के बाद मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर जैसी कीमती गाड़ियां है। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी इनके पास हैं।