सबकी खबर , पैनी नज़र

भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत की सोच को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है: राहुल गांधी

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01दिसंबर 2022 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। RS बाली दो
दिन में राहुल गांधी के साथ 15 से ज्यादा किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके हैं।
रघुवीर बाली पहले दिन की यात्रा इंदौर से संवर तक की। दूसरे दिन उज्जैन महाकाल तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में पैदल चले। इस दौरान बाली ने राहुल गांधी को
हिमाचल के विधानसभा चुनाव का फीडबैक भी दिया। बोले- अपने नेता के साथ हूं RS बाली ने कहा कि वह अपने नेता के साथ हैं। राहुल गांधी ने देश से नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी ली
है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत की सोच को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है। दूसरे नेता भी यात्रा में हो सकते हैं शामिल बाली से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस के दूसरे नेता भी इस यात्रा में शामिल हो सकते है। भारत जोड़ो यात्रा का 84वां दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को 84वां दिन है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 2 हजार किलोमीटर
से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं और श्रीनगर तक का लगभग 1400किलोमीटर का सफर बाकी है। चिंतन शिविर में लिया था निर्णय इस साल के शुरू में राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था। इसमें यह निष्कर्ष निकला था कि कांग्रेस ने धरातल पर जनता से संपर्क खत्म कर दिया है। उस दौरान राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस नेताओं को कहा जनसंपर्क शुरू करने की नसीहत दी थी। भारत जोड़ो यात्रा भी इसी का नतीजा है।