Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur News) के हलैना थाना इलाके में जोधपुर नारकोटिक्स की टीम (Jodhpur Narcotics Team) ने हलैना थाना पुलिस की मदद से एक ट्रक को पकड़ा है. ट्रक में 29 डोडा पोस्त के कट्टे रखे हुए थे, जिन्हें चावल के कट्टों के बीच में छुपा कर ले जाया जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand) की तरफ से एक ट्रक आ रहा था, जिसमें डोडा पोस्त लाया जा रहा था. जोधपुर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट (Jodhpur Narcotics Department) को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद जोधपुर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम भरतपुर के हलैना थाने पहुंची और हलैना थाना पुलिस की मदद से नाकाबंदी शुरू कर वाहनों की तलाशी शुरू की. वहीं, तलाशी के दौरान एक ट्रक मिला, जिसके अंदर 6 लोग बैठे हुए थे.
यह भी पढ़ें- Dholpur Police ने किया अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 15000 लीटर वाश कराया नष्ट
पूछताछ के दौरान जोधपुर नारकोटिक्स को उन पर शक हुआ और जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर डोडा पोस्त के कट्टे रखे हुए थे. पुलिस ने सभी तस्करों को तुरंत हिरासत में लिया. जोधपुर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. फिलहाल हलैना थाना में कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें- Dholpur: महिला को फोन पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
डोडा-पोस्त का कुल वजन करीब 10 क्विंटल बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ के आस-पास है. यह डोडा पोस्त जोधपुर (Jodhpur) की तरफ ले जाए जा रहा था. बताया जा रहा है और जोधपुर के कुछ इलाकों में डोडा पोस्त काफी मात्रा में बिकता है.
Report-Devendra Singh








