सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

December 5, 2025 1:00 am

BJP announces candidates for Rajya Sabha by elections Sarbananda Sonowal L Murugan | BJP ने किया राज्य सभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, 4 अक्टूबर को होगी वोटिंग

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने राज्य सभा (Rajya Sabha) सीट के लिए होने वाले उपचुनाव (By-Election) को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी (BJP) ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) को और मध्य प्रदेश से केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन (L Murugan) को उम्मीदवार बनाया है. 4 अक्टूबर को राज्य सभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी.

बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार

बता दें कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद दोनों के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई. सर्बानंद सोनोवाल असम के मुख्यमंत्री थे और विधान सभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद भी उन्होंने आलाकमान के कहने पर मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. बाद में उनको केंद्रीय मंत्री बनाया गया.

ये भी पढ़ें- शर्मनाक! हैवान ने महिला की डेडबॉडी से की दरिंदगी, ऐसे हुआ भंडाफोड़

पूर्व मुख्यमंत्री को बनाया गया प्रत्याशी

दरअसल विश्वजीत दैमारी ने असम विधान सभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बीपीएफ और राज्य सभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया था. जिसके कारण राज्य सभा की ये सीट खाली हुई थी. विश्वजीत इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनकी इसी सीट पर बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है.

दक्षिण भारत में बीजेपी के विस्तार का प्लान

जान लें कि एल मुरुगन तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. दक्षिण भारत में बीजेपी के विस्तार के प्लान में आलाकमान उनकी भूमिका को काफी महत्वपूर्ण मान रहा है. जान लें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाने के बाद मध्य प्रदेश से राज्य सभा की एक सीट खाली हुई है. विधान सभा के नंबर गणित और कांग्रेस के रवैये को देखते हुए मुरुगन का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- लड़के ने बस में युवती के साथ की ऐसी हरकत, हो गई आगबबूला; फिर आया ट्विस्ट

गौरतलब है कि सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन, दोनों ही वर्तमान में किसी सदन के सदस्य नहीं है और ऐसे में केंद्रीय मंत्री पद पर बने रहने की संवैधानिक अनिवार्यता की वजह से उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीने के अंदर संसद के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी है.

LIVE TV

Source link