सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 9:17 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 9:17 pm

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर दी बधाई

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिल्ली स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित संगठनकर्ता हैं, जिनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां नेतृत्व का चयन योग्यता, अनुभव और समर्पण के आधार पर किया जाता है। नितिन नबीन की नियुक्ति इसी संगठनात्मक परंपरा का प्रमाण है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। सांसद सुरेश कश्यप ने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।