सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 5:05 am

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस को दी बधाई

शिमला हिमदेव न्यूज़ 08 सितम्बर, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी वर्ष 2021 के आंकड़ों में अपहरण और लापता व्यक्तियों का पता लगाने में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम अपराध दर वाला शांतिपूर्ण राज्य है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आधुनिक सुविधाएं एवं नवीनतम प्रौद्योगिकी उपलब्ध करवाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में अच्छे सुधार लाए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करके विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षोंे के दौरान पुलिस कर्मियों के सैंकड़ों पद भरे गए हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई नए थाने और चौकियां भी खोली गई हैं। पुलिस बल में त्वरित आवाजाही सुनिश्चित बनानेे के लिए लगभग 350 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण और ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।