सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 2:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 2:35 pm

मुख्यमंत्री ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया

शिमला 22 सितम्बर, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां अनाडेल व्यू बिल्डिंग (विधानसभा अध्यक्ष के आवास) का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आगामी निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उन्हें एक वर्ष के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।