सबकी खबर , पैनी नज़र

November 15, 2026 9:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 15, 2026 9:00 pm

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान।

शिमला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सदन में जानकारी दी कि समस्त हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने हाल के दिनों में भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और सड़क व पुलों के क्षतिग्रस्त होने से प्रदेशभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि किसानों और बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरा प्रदेश आपदाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया है, ताकि राहत और पुनर्वास कार्य तेजी से किए जा सकें। इससे प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाने में आसानी होगी और केंद्र सरकार से भी अधिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और पीड़ितों को न्यायोचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।