सबकी खबर , पैनी नज़र

June 20, 2026 12:07 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 20, 2026 12:07 pm

रोहड़ू में फटा बादल दादा दादी समेत पोता लापता, राहत व बचाव कार्य जारी

शिमला 22 जुलाई 2023: शिमला में बारिश रोहड़ू के लैला में बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। देर रात बादल फटने का मामला सामने आया इसके बाद इस गांव में चारो और तबाही ही तबाही। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर बादल फटने से लोगों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। बादल फटने के बाद वहां घरों में भी मलबा घुस गया है। 3 से ज्यादा लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई गई है। जानमाल के नुकसान का आंकलन प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक जगोटी गाँव निवासी रोशन लाल व उनकी धर्म पत्नी भागा देवी लैला में ढाबा चलाते थे। बीती रात उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ लैला में ही था। बीती रात लैला खड्ड में आए भारी फ्लड मे ढाबा बह गया। जिसके बाद तीनों लापता है।