सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 2:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 2:15 pm

CM Yogi took cognizance of incident of ruckus in Lakhimpur Kheri ADG IG send for spot smup | लखीमपुर खीरी में हुए बवाल का CM योगी ने लिया संज्ञान, ADG L/O व IG घटनास्थल के लिए रवाना

लखनऊ: लखीमपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बड़ा बवाल हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी होने पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और आई जी लक्ष्मी सिंह समेत बड़े अधिकारियों को लखीमपुर पहुंचने के लिए कहा है. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. 

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद ग़ाज़ियाबाद प्रशासन ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, घटना के बाद  समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कल लखीमपुर जाएगा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोमवार को किसानों से मिलने लखीमपुर जा सकती हैं.

बता दें, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या को रिसीव करने जाते समय केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी का रास्ता रोककर किसान विरोध करने लगे. खुद को किसानों से घिरा देख केंद्रीय मंत्री के बेटे ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया. आंदोलन कर रहे किसान उनकी गाड़ी के आगे आ गए. घटना में बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं समेत 6 की मौत हुई है.

आंदोलन कर रहे किसानों के हाथों में भारतीय किसान यूनियन के झंडों के अलावा काले झंडे भी थे. साथ ही कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट और उनके कैमरे तोड़ने की खबर है. बता दें, इससे पहले किसानों ने 26 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को काले झंडे दिखाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी. टेनी ने तब कहा था कि किसानों के अगुवा खुद सामना कर नहीं कर पा रहे हैं, तो किसानों को बरगला रहे हैं. 

उन्होंने कहा था कि 15 लोग आंदोलन कर रहे हैं. अगर तीनों कानून काले होते तो पूरे देश के किसान आंदोलन कर रहे होते. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस बयान से नाराज किसानों ने ​डिप्टी सीएम मौर्या का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने देने का फैसला किया.

रविवार को लखीमपुर खीरी के महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलीपैड पर कब्जा कर लिया, जहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का हेलिकॉप्टर उतरना था. हालांकि, किसानों के विरोध की सुगबुगाहट पर रविवार सुबह डिप्टी सीएम का कार्यक्रम बदल गया और सुबह 9:30 बजे वह लखनऊ से सड़क मार्ग से निकले और दोपहर 12 बजे लखीमपुर पहुंचे. 

WATCH LIVE TV

 

Source link