सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 11:51 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 11:51 pm

देश और प्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए 175 रूट पर दर्शन बस सेवा शुरू

शिमला 19 जनवरी 2024: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने बड़े स्तर पर धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन बस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है। शिमला में एचआरटीसी की बीओडी की बैठक में देश और प्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए 175 रूट पर दर्शन बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी है। जबकि अयोध्या राम मंदिर के दर्शन लिए भी एचआरटीसी 6 रुट पर बस चलाने जा रही है। जिसके लिए यूपी सरकार से बात चल रही है। वहीं एचआरटीसी को इस वर्ष से कैशलैस भी किया जायेगा।

एचआरटीसी की बीओडी के निर्णयों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी ने अगले चार वर्ष में 1900 इलैक्ट्रिक बसों को खरीदने का निर्णय लिया है। एचआरटीसी की बसों में कैशलेस सर्विस को शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए एचआरटीसी एक एनसीएमसी कार्ड बनाएगा जो एचआरटीसी की बसों में दूसरे राज्यों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी मान्य होगा। एचआरटीसी की आय में भी साढ़े सात करोड़ की वृद्धि हुईं हैं। दूसरे राज्यों के लिए चलाई जा रहीं एचआरटीसी बसों के रुट घाटे में हैं।