सबकी खबर , पैनी नज़र

October 4, 2026 12:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 4, 2026 12:18 am

3.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 03 दिसंबर 2022 हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि भूकंप शुक्रवार रात को आया था और भूकंप का केंद्र चंबा जिले के तिस्सा इलाके के पास धार मक्कन था। झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।गौरतलब है कि इससे पहले भी चंबा में भूकंप आते रहे हैं। इससे पहले 16 नवंबर को भी प्रदेश के मंडी कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला में भी तीन से पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।