सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 11:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 11:12 pm

विद्युत आपूर्ति 28 अक्टूबर 2022 को बाधित रहेगी।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 26 अक्तूबर, 2022
विद्युत मण्डल सुन्नी के 66 केवी सब स्टेशन गुम्मा अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति 28 अक्टूबर 2022 को बाधित रहेगी। विद्युत मण्डल सुन्नी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र बीस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 केवी सब स्टेशन गुम्मा में मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत उप मंडल सुन्नी के अधीन 22 केवी फीडर सुन्नी, बसंतपुर, डढेवग, घैणी और विद्युत उप मंडल जलोग के अधीन 22 केवी फीडर कढ़ारघाट, जलोग में 28 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूलता पर भी निर्भर रहेगा।