सबकी खबर , पैनी नज़र

May 12, 2026 10:26 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 12, 2026 10:26 am

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली उत्सव की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है।