सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 1:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 1:33 am

हिमाचल प्रदेश का  बजट  निराशाजनक , जन बिरोधी —-इन्दु बाला गोस्वामी

धर्मशाला  मार्च 22 —2026, राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश के बजट को निराशाजनक , जन बिरोधी और आम जन मानस से खिलबाड़ करार दिया है /
उन्होंने कहा की सरकार पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का दाबा करती है लेकिन  बजट आबंटन  में  पर्यटन और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है जिससे पर्यटन सैक्टर को नुकसान होगा और पर्यटन सेक्टर से जुड़े कारोबारी और प्रोफेशनल इसका खामियाजा भुगतेंगे /
उन्होंने कहा की जन हितेषी सरकार का ढिंढोरा पीटने बाली सुखु सरकार ने बजट में सामाजिक सेवाओं के लिए उचित प्रावधान नहीं किया है जिसके चलते बृद्धाबस्था ,अपंग और बिधवा पेन्शन की समय पर आयदायगी नहीं हो पायेगी और इसका असर समाज के सबसे नीचले हिस्से की लोगों पर पड़ेगा /
उन्होंने कहा कीसिंचाई , बाढ़ नियन्त्रण और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया गया बजट ऊँट के मुंह में जीरा है / उन्होंने कहा की देश के सबसे बड़े ग्रामीण प्रधान राज्य में ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा सत्तारूढ़ दल की मानसिकता को उजागर करती  है /
उन्होंने कहा की बजट में बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के उपयुक्त साधन विकसित करने  का कोई प्रयास नहीं किया गया है / उन्होंने कहा की राजनेताओं और अफसरों के वेतन में केवल अस्थाई कटौती  लोगों की आँखों में धूल झोंकने का प्रयास है /
उन्होंने सरकार से फिजूलखर्ची रोकने ,  भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी धन की बन्दरबांट रोकने का आग्रह किया और ब्यापक जन हित में कार्य करने का सुझाव दिया