सबकी खबर , पैनी नज़र

May 13, 2026 9:36 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 13, 2026 9:36 am

भारी बारिश के चलते घर गिरा, पति- पत्नी और बेटे की दबकर मौत

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 जुलाई 2023: हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात ने कहर ढाया। शिमला जिला के कोटगढ़ की ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव में रविवार सुबह भारी बारिश के बीच एक मकान पर भूस्खलन हुआ है। घटना के समय घर में कुल पांच लोग थे जिनमें से पति-पत्नी और बेटे की दबकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र जयचंद उम्र करीब 32 वर्ष किरण पत्नी अनिल कपूर व इनका बेटा स्वप्निल पुत्र अनिल कपूर उम्र 11 वर्ष की भूस्खलन में दबने के कारण मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसएचओ करतार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों के शवों को निकाल दिया गया है, वहीं घर में मौजूद जयचंद व उनकी पत्नी बीना देवी को हल्की चोटें आई है। इन्हे भी सुरक्षित घर से निकाल दिया गया है ।