सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 12:46 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 12:46 pm

अटल बिहारी वाजपयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में केंद्रिय छात्र परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 30 नवंबर, 2022: अटल बिहारी वाजपयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में केंद्रिय छात्र परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय प्रैस समिति सचिव प्रो. उज्जवल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मानदंडो और निर्देशानुसार किया गया। मेरिट के आधार पर 26 सदसीय सीएससीए का गठन किया गया है। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपक शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष के साहिल को अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष की सौम्या किरण को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की शिविनी को महा सचिव, बीकॉम प्रथम वर्ष के दिपांश सोनी को संयुक्त सचिव चुना गया।
इसके अलावा अंजलि शर्मा (बीए तृतीय वर्ष), हेमवती (बीकॉम तृतीय वर्ष) दिव्या शर्मा (बीएससी तृतीय वर्ष), गुंजन (बीए द्वितीय वर्ष), ईशा कश्यप (बीकॉम द्वितीय वर्ष), विजय कुमार (बीएससी द्वितीय वर्ष), प्रीती (बीए प्रथम वर्ष), सोनिया वर्मा (बीकॉम प्रथम वर्ष), मुस्कान (बीएससी प्रथम वर्ष) को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।
विशाल और रितिक को एन सी सी, कशिश और कृतिका को एन एस एस, वैभव और अमन को खेल, संतोषी को सांस्कृतिक, साहिल और चांदनी को रोवर्स एवं रेंजर्स, विकास को रेड रिबन क्लब, अजय को आर्टस सोसायटी, प्रिया को कॉमर्स सोसायटी तथा विनय को सांईस सोसायटी कि प्रतिनिधि चुना गया।
प्राचार्य डॉ दीपक शर्मा ने नवनियुक्त विद्यार्थियों को सीएससीए के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थान का केंद्र बिंदु होते हैं और महाविद्यालय की कई गतिविधियों के सुचारु संचालन में सहयोग करते हैं तथा छात्र-छात्राओं के चरित्र, नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना के विकास के अवसरों को बढ़ावा देते हैं।