Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

टेक्निकल एसोसिएट के 40 पद के लिए साक्षात्कार 24 अप्रैल को 

धर्मशाला, 22 अप्रैल: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा टेक्निकल एसोसिएट के पुरूष  एवं महिला के 40 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व आईटीआई सभी टेªड्स एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिकस) तथा आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 17 हज़ार 500 रुपये से 22 हज़ार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 24 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, बरोह  सुबह 10ः00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment