सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 27, 2026 11:08 am

Kanhaiya kumar will campaign in state by election for congress | क्या कांग्रेस की पहली परीक्षा में पास होंगे कन्हैया कुमार, मिली ये जिम्मेदारी

Patna: Kanhaiya kumar: कांग्रेस का हाथ थामते ही कन्हैया कुमार के कंधों पर नई जिम्मेदारी आ गई है. दरअसल, Bihar में उपचुनाव होने वाले हैं और कन्हैया इसमें कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे. उनके ऊपर दी गई इस जिम्मेदारी को उनके लिए पहली परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. इस बारे में कन्हैया ने कहा कि पार्टी अगर प्रचार के लिए कहेगी तो वो तैयार हैं. महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून को लेकर देशभर में किसान के प्रदर्शन आदि तमाम मुद्दों को वो बिहार विधानसभा के उपचुनाव में उठाएंगे. कन्हैया कुमार हाल ही में सीपीआई से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

अपने भाषणों और डिबेट में जिस तरह कन्हैया अपना पक्ष रखते आए हैं, एक अच्छे वक्ता रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं. गौरतलब है कि बिहार में 30 अक्टूबर को विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. फिलहाल दोनों सीटों पर नामांकन जारी है.

ये भी पढ़ें-महागठबंधन में पड़ी ‘दरार’ आई सामने! कांग्रेस ने RJD को दी खुली ‘चुनौती’

उपचुनाव में टूटा गठबंधन!
हालांकि कन्हैया के कांग्रेस में शामिल होते ही बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया. जबकि राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव आरजेडी और कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ा था, लेकिन इस बार उपचुनाव में ये गठबंधन टूट गया. पहले आरजेडी ने उपचुनाव की दोनों सीटों-कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर उम्मीदवार उतार दिए. जिसके बाद मंगलवार शाम कांग्रेस ने भी आरजेडी के खिलाफ अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए.

इन्हें बनाया गया उम्मीदवार
उपचुनाव में बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस ने अतिरेक कुमार और तारापुर विधानसभा सीट से राजेश कुमार उम्मीदवार बनाया है. जिसके साथ ही ये तय हो गया कि बिहार में महागठबंधन अब एकजुट होकर नहीं बल्कि आपस में ही मुकाबला करने मैदान में उतर चुका है. इसको लेकर कांग्रेस ने आरजेडी पर गठबंधन धर्म न निभाने आरोप भी लगाया.

ये भी पढ़ें-उपचुनाव में जीत के लिए पप्पू यादव को रिझाने में लगी कांग्रेस, तेजस्वी ने Congress के साथ लड़ाई को बताया ‘फ्रेंडली’

फिलहाल कांग्रेस उपचुनाव में प्रचार की तैयारी कर रही है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरणदास ने कहा कि बिहार उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार  है, कांग्रस पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव में प्रचार करेंगे. बिहार की धरती कन्हैया का इंतजार कर रही है.

Source link