Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

कुलदीप पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने आगामी 10 सितम्बर को बेंगलुरू, कनार्टक जाएँगे।

शिमला:     हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आयोजित होने वाले 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ  भारत क्षेत्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए आगामी 10 सितम्बर, 2025 को वायुमार्ग द्वारा बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष, विनय कुमार, विधान सभा सचिव, यशपाल शर्मा, संयुक्त निदेशक विधान सभा, हरदयाल भारद्वाज, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर तथा उप-सचिव विधान सभा, जितेन्द्र कंवर भी साथ जाएँगे। गौरतलब है कि कर्नाटक विधान सभा इसका आयोजन 11 से 13 सितम्बर, 2025 तक कर्नाटक के विधान भवन ‘विधान सौध’ बेंगलुरू में आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन में सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के पीठासीन व उप-पीठसीन अधिकारी तथा सचिव भाग लेंगे। इस सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सम्मेलन में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चन्द गहलोत तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्वारमैया भी भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान कई सत्रों का आयोजन किया जाएगा जबकि “विधायी संस्थाओं में संवाद और चर्चा: जन विश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम” विषय पर गहन मंथन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment