सबकी खबर , पैनी नज़र

May 14, 2026 4:05 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 14, 2026 4:05 pm

मानसून सितंबर महीने में तकरीबन खत्म हो जाता है। पर इसके जल्दी अलविदा होने के संकेत नहीं।

शिमला 31 अगस्त 2023: प्रदेश से मानसून सितंबर महीने में तकरीबन खत्म हो जाता है। पर इसके जल्दी अलविदा होने के संकेत नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि देश में मानसून ईस्ट से वेस्ट की ओर आता है और वेस्ट से ईस्ट की ओर
जाता है। राजस्थान से मानसून का अंत
शुरू होगा, परन्तु राजस्थान में अभी मानसून सक्रिय है। हिमाचल में भी तय समय के आसपास तक मानसून रहेगा।
पिछले पांच दिनों के दौरान नाममात्र बारिश हुई है। आज व कल भी प्रदेशभर में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। IMD के अनुसार, पहाड़ों पर पांच सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान कुछ
एक स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो
सकती है। ज्यादातर भागों में अच्छी धूप
खिलेगी या आसमान में हल्के बादल
छाए रहने का पूर्वानुमान है। डॉ. पाल
ने बताया कि बेशक अगले कुछ दिन
मौसम साफ रहेगा। मगर अलविदा होने से
पहले मानसून फिर से एक्टिव हो
सकता है। इससे पहाड़ों पर फिर हल्की
बारिश हो सकती है। सड़कें बंद हैं जिसकी वजह से लोग परेशान हैं प्रदेश में भारी बारिश के कारण 187 सड़कें अवरुद्ध पड़ी है। इससे 530 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं एक महीने से बंद पड़ी है। सड़कें बंद होने से सेब की ढुलाई पर भी बुरा
असर पड़ रहा है। शिमला और मंडी
जिले में ज्यादा सड़कें बंद है। करोड़ों की संपत्ति तबाह हो चुकी है प्रदेश में अब तक की बारिश से 8,650 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। मानसून सीजन में 382 लोगों की जान
चली गई है, जबकि 352 घायल और
38 व्यक्ति लापता चल रहे हैं।