सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 12:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 12:25 am

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित योजनाओं की बहाली युद्धस्तर पर: मुकेश अग्निहोत्री

शिमला 18 सितम्बर, 2025, आपदाग्रस्त धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की कुल 70 योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं जिनकी बहाली युद्धस्तर पर जारी हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विभाग के कर्मचारियों के अथक प्रयासों से अब तक 48 योजनाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शेष योजनाओं भी शीघ्र बहाल कर दी जाएंगी ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने आपदा की विभीषिका में भी लगातार कार्य कर रहे विभागीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार हर स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी योजनाएं पूर्ण रूप से कार्यशील कर दी जाएंगी।