सबकी खबर , पैनी नज़र

दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 21 अक्तूबर 2022
ज़िला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है।
आदेशों के अनुसार लोअर बाजार, चौक बाजार, अप्पर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, द मॉल रोड़ तथा पुराना बस स्टैण्ड सोलन में पटाखों की स्टैकिंग, बिक्री और प्रदर्शन पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 26 अक्तूबर, 2022 तक लागू रहेगा।
आदेशों के अनुसार ठोडो मैदान, बाईपास सोलन ऑपोजिट सब्जी मण्डी (जहां अस्थायी फल बाजार स्थापित है), टी.सी.पी कार्यालय सोलन के पास खुली जगह, चम्बाघाट (नज़दीक वर्षा शालिका) तथा ब्रुररी ( खुली जगह पर मोहन मीकिन फैक्ट्री गेट के सामने) पटाखें की बिक्री की जा सकेगी।
आदेशों के अनुसार दीपावली उत्सव के दौरान पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस/परमिट संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकारी द्वारा जारी की जाएंगे और इस उद्देश्य के लिए स्टालों/स्थानों को आयुक्त नगर निगम सोलन द्वारा उपमण्डलाधिकारी सोलन के साथ समन्वय कर सख्ती से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आदेशों के अनुसार सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जारी किए गए लाइसेंसी बिक्रेताओं के अतिरिक्त पटाखों के भंडारण व बिक्री की अनुमति किसी को भी नहीं होगी। आदेशों के अनुसार बाजार, सरकारी कार्यालय, एल.पी.जी प्लांट, पेट्रोल पंप तथा हेरिटेज भवनों के पास पटाखों जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश के अनुसार रात्री 08.00 बजे से रात्री 10.00 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और 26 अक्तूबर, 2022 तक लागू रहेंगे।