सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 4:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 4:19 pm

एनएसयूआई जिला मंडी की नई कार्यकारिणी घोषित

मंडी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई जिला मंडी के अध्यक्ष अनित जसवाल द्वारा संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह घोषणा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह राज्य प्रभारी आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश अभिनंदन ठाकुर की स्वीकृति से हुई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नियुक्तियों के तहत रवि ठाकुर एवं करण सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दिम्पल कुमार, अर्पित वर्मा व गौरव पंडित को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मोहित ठाकुर को जिला संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा रणवीर राणा, शिवम कुमार, निशांत सिंह एवं शुभम महंत को जिला महासचिव तथा सचिता सैनी, विशाल ठाकुर, सतीश ठाकुर, आशीष कुमार, चेतन ठाकुर, विजय कुमार, रोहित शर्मा, देवेंद्र ठाकुर व सत्यम सकलानी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष अनित जसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे छात्र हितों की रक्षा व संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।