सबकी खबर , पैनी नज़र

June 17, 2026 10:40 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 17, 2026 10:40 pm

टाण्डू में  वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन

60 से अधिक ग्रामीणों ने ली प्रशिक्षण में भागीदारी
मंडी, 26 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सौलीखड्ड द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से गत दिनों गांव मेढ़ टाण्डू में एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं और डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर बैंक प्रबंधक धनेश्वर और सहायक प्रबंधक अनिल धरवाल ने बैंक की विभिन्न ऋण एवं बचत योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाओं का लाभ समय पर लेना आवश्यक है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, हिमपैसा, एटीएम कार्ड उपयोग और सुरक्षित एटीएम पिन बनाने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

शिविर में पीएसीएस कंप्यूटरीकरण की जानकारी भी साझा की गई, जिससे ग्रामीण सहकारी समितियों के कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

टाण्डू सोसायटी के उपप्रधान इन्द्र सिंह और बीडीसी सदस्य, सचिव कान्ता देवी तथा सदस्य रूपलाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा के पूर्ण होने के अवसर पर