Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

दिनांक 14 दिसंबर, 2024 प्री.लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों मे आज 14 दिसंबर, 2024 को माननीय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में मोटर वाहन चालान के मामले में ई-पे (ई-कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से कंपाउंडिंग शुल्क के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई थी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में संदेश, जिंगल और आई०ई०सी० सामग्री के वितरण और स्थानीय निकायों के हितधारकों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पैरा लीगल वालंटियर्स, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं आदि के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारे के लिए विभिन्न पीठों के समक्ष 102783 मामले उठाए गए, जिनमें 53789 मामलों का निपटारा/ निपटान किया गया और लगभग ₹91,74,65,939/- की राशि राष्ट्रीय लोक अदालत में दावेदारों को निर्धारण व पुरस्कृत की गई।
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण इस राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के लिए बहुत आभारी है।
(रंजीत सिंह)
(जिला एवं सत्र न्यायाधीश          सदस्य सचिव

Have something to say? Post your comment