सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 12:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 12:25 am

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया

जिला कुल्लू मणिकर्ण घाटी में जरी के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोत्तम राम निवासी जरी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक पुलिस विभाग की स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एसआईयू) टीम ने जरी के समीप एमपीसीएल कालोनी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो, उसके कब्जे से 708 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह चरस व्यक्ति ने किससे खरीदी थी और आगे कहां ले जा रहा था, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।