सबकी खबर , पैनी नज़र

October 19, 2026 5:42 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 19, 2026 5:42 pm

राष्ट्रपति ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा किया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 20 अप्रैल, 2023 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिमला के अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति ने संस्थान में पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का अवलोकन किया।
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
इस अवसर पर मिनिस्टर इन वेटिंग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।