Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

लोक निर्माण मंत्री मंडी प्रवास पर

मंडी, 8 अक्टूबर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार लोक निर्माण मंत्री 8 अक्टूबर, 2024 सायंकाल मंडी पहुंचेंगे और परिधि गृह में उनका रात्रि ठहराव होगा। 9 अक्टूबर, 2024 को विक्रमादित्य सिंह प्रातः 9.30 बजे मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कैंप कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वे कुल्लू जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Have something to say? Post your comment